फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घर में इलाज के बहाने महिला से छेड़खानी

विज्ञापन
अंबाला कैंट ​स्थित कलरेहड़ी गांव में आरोपी के मकान में पुलिस छेड़छाड़ मामले में सीन रीक्रिएट कर
विज्ञापन
- आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पंजोखरा थाना क्षेत्र के कलरेहड़ी गांव में इलाज के लिए घर पर आई महिला के साथ छेड़खानी करने का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि साइटिका का उपचार करने के बहाने खुद को डॉक्टर बताने वाले मान ने पहले उनकी नसें दबाई। फिर कमरे में जाकर कपड़े उतारने लगा। वह किसी तरह से कमरे से बाहर निकलकर भाग निकलीं।
महिला की तहरीर पर पंजोखरा थाना पुलिस ने आरोपी पर धारा 64(2)(ई) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली दी। अभी आरोपी फरार है। वहीं, सोमवार को पुलिस पीड़िता को लेकर आरोपी के घर गई और घटना को दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही तलाश
कैंट के बब्याल निवासी विवाहिता ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसे साइटिका की समस्या थी। इसी का इलाज कराने वह 15 अप्रैल को कलरेहड़ी गांव में खुद को डॉक्टर बताने वाले डॉ. मान के पास गई थी। आरोप है कि आरोपी ने उसे दवाई देने के बहाने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत हरकतें कीं। इसके बाद पीड़िता ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पंजोखरा थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें