फुटबॉल टीम के साथ जीएमएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ रोहित दत्त व खेल शिक्षक। कॉलेज
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय आयोजित हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने अंतर-महाविद्यालय फुटबॉल चैंपियनशिप 2025–26 आयोजित किया। इसमें गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज के खिलाड़ियों ने उपविजेता (दूसरा स्थान) बनकर खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। टीम ने इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड सर्विसेज को 5–0 के अंतर से शिकस्त दी। वहीं अगले मैच में पीआईईटी को भी 5–0 से पराजित कर टूर्नामेंट में पकड़ मजबूत की। 15 से 18 अप्रैल तक विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यह प्रतियोगिता हुई।
प्रतियोगिता का सबसे कड़ा मुकाबला खालसा कॉलेज यमुनानगर के साथ हुआ, जो अंततः ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पूरे टूर्नामेंट में टीम के निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन और तकनीकी कौशल के आधार पर जीएमएन कॉलेज को चैंपियनशिप में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने खिलाड़ियों की सराहना की।