अंबाला। त्योहारों और विशेष ट्रेनों के संचालन के दौरान रेलवे स्टेशनों पर बढ़ रही भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था की एक बेहद सराहनीय तस्वीर सामने आई है।
सरहिंद-सहरसा विशेष ट्रेन के अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पहुंचते ही एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती ट्रेन से नीचे उतरने के प्रयास में एक महिला यात्री अपने बच्चे सहित संतुलन खो बैठी। इससे वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाई में गिरने वाली थी।
ठीक उसी समय मौके पर तैनात आरपीएफ की महिला सिपाही ने तुरंत महिला को अपनी तरफ खींच लिया ताकि वो ट्रेन के नीचे न आ जाए। इससे महिला व बच्चे दोनों की जान बच गई। घटना के बाद सहमी हुई महिला यात्री ने महिला आरपीएफ कर्मी का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया।