फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
नवजात बच्चे के साथ खुशी छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन।
विज्ञापन
साहा। गांव निवासी 21 वर्षीय खुशी को मंगलवार रात तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति को देखते हुए परिजन एक निजी एंबुलेंस का प्रबंध कर उसे नागरिक अस्पताल छावनी के लिए लेकर रवाना हुए। अभी एंबुलेंस महेश नगर और नागरिक अस्पताल के बीच रास्ते में थी कि प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ गई और एंबुलेंस के भीतर ही महिला का प्रसव हो गया।
विज्ञापन

इस घटना से एक बार तो परिजन घबरा गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत से काम लिया। जैसे ही एंबुलेंस नागरिक अस्पताल पहुंची, अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने बिना देर किए जच्चा और बच्चा दोनों को संभाला। डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक इलाज किया और स्वास्थ्य की जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें