फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: पंजाब रोडवेज बस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म, हरिद्वार से पटियाला जा रही थी बस

Tue, 29 Apr 2025 11:33 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

पंजाब रोडवेड में मंगलवार दोपहर को एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया।   यह बस हरिद्वार से पटियाला की ओर जा रही थी।  डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
महिला ने बस में बच्ची को दिया जन्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका चौक के पास एक महिला ने मंगलवार दोपहर पंजाब रोडवेज की बस में बच्ची को जन्म दिया। महिला अंबाला कैंट से पंजाब रोडवेज की बस में बैठी थी। यह बस हरिद्वार से पटियाला की ओर जा रही थी। जैसे ही बस कालका चौक के पास पहुंची तो महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई जिसके बाद पंजाब रोडवेज के बस चालक ने सुझ-बुझ दिखाते हुए बस को एक प्राइवेट अस्पताल में रोका और अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


इसी बीच अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में एम्बुलेंस पर तैनात चालक राकेश कुमार अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे तो उन्होंने इस पूरे मामले को समझा। राकेश कुमार ने तुरंत फोन करके इसकी सूचना नागरिक अस्पताल में दी और सरकारी एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया। 

नागरिक अस्पताल के ईएमटी राजकुमार ने बस में अन्य महिलाओं की मदद से महिला की डिलीवरी करवाई जिसके बाद महिला को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में जच्चा- बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


महिला यात्रियों ने अपना पल्लू उतार कर बनाया पर्दा

पंजाब रोडवेज की बस में सवार महिला व पुरुष यात्रियों ने कंधे से कंधा मिलाकर महिला का प्रसव करवाने में मदद की। एक तरफ जहां महिलाओं ने आनन-फानन में अपना पल्लू उतारकर पर्दा किया। वहीं, पुरुष यात्री भी बस से नीचे उतरकर  हर संभव मदद करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें