फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला से 4.60 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जगाधारी गेट निवासी एक महिला से कनाडा का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 4.60 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई है।
विज्ञापन

आरोपी ने महिला का पासपोर्ट भी गायब कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्देशानुसार आरोपी सचिन भोसला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिये एक वीजा एजेंट का संपर्क मिला था। सचिन भोसला नामक व्यक्ति ने खुद को वीजा एजेंट बताया था। उसने कनाडा की ऑटो वी ग्रूविंग इंक कंपनी में वर्क वीजा दिलवाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने एजेंट के कहे अनुसार दिसंबर 2025 से मई 2026 के बीच राशि भेजी। यह राशि गूगल पे और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से आरोपी के बताए खाते में 4.60 लाख से अधिक थी। लंबे समय तक वीजा और पासपोर्ट का सुराग नहीं मिला। चंडीगढ़ स्थित वीएफएस केंद्र जाकर जानकारी ली तो धोखाधड़ी का पता चला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें