अंबाला/डेराबस्सी। जवाहरपुर के पास बस की चपेट में आने से बाइक सवार महिला संतोष की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सुमित निवासी गांव तेपला ने बताया कि वह एक कंपनी गांव जवाहरगढ़ अंबाला में काम करता है।
कुछ दिन पहले वह अपनी माता संतोष को रिश्तेदारी से चंडीगढ़ से लेकर तेपला लौट रहा था। वह बाइक चला रहा था। उसकी माता पीछे बैठी थी। जब वह शाम 5 बजे अंबाला हाईवे में जवाहरपुर पहुंचे तो चंडीगढ़ साइड से आ रही एक बस चालक ने बाइक के करीब आकर कट मार दिया।
बस का अगला हिस्सा मोटरसाइकिल से टकरा गया जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। उनकी माता के सिर में गंभीर चोट लगी। इसके बाद बस चालक भाग गया। उन्होंने घायल मां को इलाज के लिए निजी अस्पताल जवाहरपुर में भर्ती कराया, जहां उनकी माता की मौत हो गई। संवाद