संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे यार्ड कैंट के सामने जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक महिला की टांग कट गई। पीछे आ रहे परिवार ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति बंदू पटेल की शिकायत पर पड़ाव थाने में अज्ञात वाहन के चालक पर केस दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया गया। आरोपी वाहन चालक की पहचान के प्रयास जारी हैं।
मूलरूप से मप्र और वर्तमान में गाड़ा-बाड़ा में स्थित ईंट के भट्ठे पर रहने वाले बंदू पटेल के अनुसार मेरे पास एक लड़का व दो लड़कियां हैं। पत्नी कमला रानी की उम्र 48 साल है। मैं, कमला देवी, भारी चंद्रा रानी प्रेम भाई सुबह करीब साढ़े चार बजे कैंट के रेलवे यार्ड में बिखरी गेहूं को झाड़ू लगाकर समेटने और साफ करने आए थे। काम निपटने के बाद साढ़े पांच बजे कमला घर जाते समय आगे चल रही थी, हम सभी पीछे चल रहे थे।
जब जीटी रोड पार करने लगे तक चंडीगढ़ की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने सीधी टक्कर कमला देवी को मार दी। वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गई।पहिया चढ़ने के कारण उसकी टांग अलग हो गई। प्राइवेट वाहन में हम उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे, वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेरी पत्नी की मौत अज्ञात वाहन चालक की तेजरफ्तार और लापरवाही के कारण हुई है। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार के अनुसार आरोपी चालक का सुराग लगाकर उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।