फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हार्ट सेंटर के डाक्टर पर महिलाओं ने लगाए दुर्व्यवहार करने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल में स्थित हार्ट सेंटर एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। हार्ट सेंटर के एक डाक्टर पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। छावनी के सदर क्षेत्र निवासी संजीव शर्मा ने बताया कि उनकी सास बीमार चल रही हैं। उन्हें दिखाने के लिए उनकी पत्नी व अन्य रिश्तेदार शनिवार रात को हार्ट सेंटर में गए थे, यहां पहले तो उन्हें इधर से उधर घुमाया गया और इस दौरान उनका मरीज भी परेशान होता रहा।
विज्ञापन

जब उनकी पत्नी ने इस पर आपत्ति जताई तो हार्ट सेंटर में तैनात एक डाक्टर ने उनके साथ दुर्व्यवहार पर उतर आया। उन्होंने बताया कि इस डाक्टर की पहले भी कई बार शिकायतें मिल चुकी हैं, वो जल्द ही इसकी शिकायत कैबिनेट मंत्री अनिल विज से भी करेंगे ताकि आगे फिर किसी के साथ ऐसा बर्ताव न हो सके। वहीं जब हार्ट अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी प्रशांत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ मनमुटाव हो गया था, जिसे दूर किया गया है। अभी डाक्टर से संबंधित कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें