फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी पर जमकर थिरकीं महिलाएं

Sat, 11 Jan 2014 12:12 AM IST
अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। कैंट स्थित फीनिक्स क्लब में शुक्रवार रात को लोहड़ी के उपलक्ष्य में जेसीआई अंबाला की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जेसीआई अंबाला के प्रधान अंकुश गुप्ता मुख्य रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम में जेसरेट विंग की महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


इस दौरान अंकुश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के शुरू में जेसीआई की महिला, पुरुष और छोटे सदस्य बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य पेश किया। इसमें जेसरेट विंग के सदस्यों की ओर से पेश किया भंगड़ा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन के लिए कई गेम्स कराई थी। इनमें बच्चों ने भाग लेकर खूब आनंद उठाया। जबकि कार्यक्रम में कपल गेम्स प्रतियोगिता कराई थी। इसमें जेसीआई के कपल सदस्यों ने भाग लेकर विभिन्न प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

उधर, कार्यक्रम के मध्य लोहड़ी के पर्व के उपलक्ष्य में आग जलाकर सदस्यों ने मूंगफली और रेवड़ी का आनंद उठाया और साथ साथ लोहड़ी से सबंधित गीत भी पेश किए। वहीं अंत में प्रतियोगिता में विजेता जेसीआई सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और सभी सदस्यों ने एक दूसरे को लोहड़ी पर्व की बधाई दी गई। इस मौके पर कुणाल गुप्ता, अखिल गोयल, क्षितिज बंसल, खेमित सहगल, प्रतुल अग्रवाल, रोहित बक्शी और विनय गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाजारों में बढ़ी रौनक,
लोहड़ी पर्व को लेकर शहर और छावनी के बाजारों में रौनकें बढ़ने लगी हैं। बाजारों में जहां गजक, रेवड़ी और मूंगफली बाजार सज गया है, वहीं बहुत से दुकानदारों ने इन सामानों के अस्थायी स्टाल भी लगा लिए हैं। जहां लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। विक्रेता संजय कुमार, बलविंद्र सिंह और सतविंद्र टोनी कहते हैं कि लोहड़ी को लेकर बहुत बढ़िया गजक, रेवड़ी और मूंगफली अंबाला में राजस्थान, कोलकाता और मध्यप्रदेश से मंगवाई गई है, जो लोगों को बहुत ही पसंद आ रही है। उनके अनुसार तरह-तरह की गजक के  रेट भी ज्यादा नहीं है, लोग इसकी गिफ्ट पैक करा रहे हैं, जो लोहड़ी को अपने संबंधियों को देंगे। उनके अनुसार लोहड़ी को दो दिन बचे हैं। मगर बाजारों में हलचल अच्छी हो गई है और बाजारों में भी अच्छी खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें