फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसरग्रस्त पति के लिए खाना लेकर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कैंसर से ग्रस्त पति के लिए खाना लेकर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार देर शाम की घटना जग्गी सिटी सेंटर के पास हुई जब वह ऑटो से उतर रही थी। उसी दौरान पीछे से आई बाइक ने उसे टक्कर मार दी। नागरिक अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। ससुर की शिकायत पर बलदेवनगर थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार पोस्टमार्टम के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया गया। आरोपी चालक की तलाश जारी है। धूलकोट, किंग विहार वासी सिक्योरिटी गार्ड पन्ना लाल के अनुसार उसके बेटे प्रदीप को मुंह का कैंसर है। वह 4 जुलाई से कैंट के रोटरी क्लब में दाखिल है। 6 जुलाई को उसका ऑपरेशन हुआ। उसका पुत्रवधू रूपा उसकी तीमारदारी में व्यस्त थी। शनिवार करीब साढ़े पांच बजे वह मेरे साथ खाना लेकर अस्पताल जा रही थी। धूलकोट से आटो पकड़ने के बाद जब जग्गी सिटी सेंटर पास उतरने लगे तो पीछे से बाइक पर आए युवक ने सीधी टक्कर रूपा को मार दी। हादसे में सिर डिवाइडर पर लगने के कारण खून बहने लगा। अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें