फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच रुपये का लिंक भेजकर खाते से हजारों निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ठग ने कूरियर कंपनी के टोल फ्री नंबर से पांच रुपये की पेमेंट का लिंक भेजकर व्यक्ति के खाते से 99 हजार 999 रुपये निकाल लिए। शिकायत के दो महीने बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट शहर के सेक्टर सात निवासी अमित गर्ग ने 13 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत सौंपी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, धोखाधड़ी करते हुए उसके खाते से 99 हजार 999 रुपये ऑनलाइन निकाल लिए। उसके पास कूरियर कंपनी के टोल फ्री नंबर से पांच रुपये की पेमेंट करने के लिए लिंक आया था। उसने लिंक को सेंड किया तो उसके अकाउंट से पेमेंट कट गई। शिकायत के बाद थाना साइबर क्राइम अंबाला मंडल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें