फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरबा माफियाओं का पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ी

Thu, 23 Jun 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
police fight - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शराब माफिया पुलिस कर्मियों पर इतना हावी होता जा रहा है कि इनको कानून का ही डर नहीं रहा। कैंट के महेश नगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची सीआईए की टीम पर ही लोगों ने हमला कर दिया। एक तो तो पुलिस कर्मी की वर्दी तक फाड़ दी, जबकि घर के बाहर से ही गाड़ी में रखी अवैध शराब लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं अवैध शराब बेचने वाले भी फरार हो गए, जबकि पुलिस ने मौके से अवैध शराब बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि पहले भी शराब तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची टीम पर हमला किया गया और उनसे मारपीट भी की गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीआईए वन को सूचना मिली थी कि महेश नगर थाना क्षेत्र के तहत मतिदास नगर के एक घर में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर हो रही है। इसी सूचना पर सीआईए वन की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान मकान में रह रहे लोगों ने इसका विरोध किया और कहा कि घर में किसी तरह से अवैध शराब नहीं बेची जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सीआईए की टीम और अन्य लोगों में जबरदस्त बहस हो रही थी, जबकि घर के बाहर खड़ी एक गाड़ी में कुछ लोग मौके से फरार हो गए। इसके बाद जब टीम ने कार्रवाई की तो इन लोगों ने टीम पर ही हमला कर दिया और एक कर्मचारी की वर्दी तक फाड़ दी। इसी बीच मौका पाकर अवैध शराब की बिक्री करने वाले भी फरार हो गए। पुलिस ने इस दौरान घर से काफी संख्या में अवैध शराब की बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को काबू किया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। 
वर्जन
अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर सीआईए वन की टीम कार्रवाई करने गई थी। इस दौरान अवैध शराब की बिक्री करने वालों ने टीम पर हमला किया और एक कर्मचारी की वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश कौशिक, एसीपी अरबन अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें