फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कारोबारी प्रदीप मित्तल फिर रिमांड पर, शराब के अवैध गोदाम को लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शराब कारोबारी प्रदीप मित्तल को पुलिस ने फिर दो दिन के रिमांड पर लिया है। अब पुलिस जॉय पार्क के पास से पकड़े गए शराब के अवैध गोदाम को लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस का आरोप है कि शराब तस्करी के लिए बिना किसी परमिशन के यह गोदाम बनाया गया था। इस मामले में पुलिस पहले ही गोदाम मालिक जयपाल गर्ग को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि कुछ रोज पहले ही पुलिस ने अंबाला- नारायणगढ़ रोड स्थित जॉय पार्क मैरिज पैलेस के पास से शराब का एक अवैध गोदाम पकड़ा था।
विज्ञापन

इस गोदाम से पुलिस ने 15 हजार बोतल से ज्यादा अंग्रेजी शराब जब्त की थी। गोदाम पर रेड करने के बाद पुलिस ने मालिक जयपाल गर्ग को भी तलब किया था। तब जयपाल ने खुलासा किया था कि उसने यह गोदाम किराये पर शराब कारोबारी प्रदीप मित्तल को दिया था। इसी आधार पर पुलिस ने इस मामले में प्रदीप मित्तल के खिलाफ नया केस दर्ज किया था। न्यायिक हिरासत में चल रहे शराब कारोबारी प्रदीप मित्तल को अब पुलिस ने इस मामले में रिमांड पर लिया है। प्रोडक्शन वारंट के जरिए पुलिस ने पांच दिन के रिमांड की याचिका अदालत में दायर की थी। हालांकि अदालत ने पुलिस की याचिका को मंजूर करते हुए केवल दो दिन के रिमांड पर मित्तल को भेजने के आदेश दिए। एसएचओ मोहन लाल ने बताया कि इस मामले में प्रदीप मित्तल से कई पहलुओं पर पूछताछ चल रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब के इस अवैध गोदाम का इस्तेमाल किस मकसद से होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें