जग्गी कॉलोनी में खड़ी कार टूटा हुआ शीशा: स्वयं
अंबाला सिटी। जग्गी कॉलोनी फेज-1 में मंगलवार रात दो बाइक सवार चार युवकों ने गली में खड़ी तीन कारों के शीशे पत्थर मारकर तोड़ दिए। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। बुधवार को कार मालिकों के उठने के बाद इस घटना का पता चला। घर में लगे सीसीटीवी में रात करीब 3 बजकर 30 मिनट पर यह वारदात कैद हो गई। बलदेव नगर थाना पुलिस ने कार मालिक राहुल थरेजा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
राहुल थरेजा ने बताया कि उन्होंने अपनी कार गली में खड़ी की थी। साथ ही उनके पड़ोसी नरेंद्र कक्कड़ व सुमन सैनी की कार भी खड़ी थीं। जब सुबह उन्होंने गाड़ियों की हालत देखी तो सभी के शीशे टूटे हुए थे। शीशे तोड़ने का मकसद गाड़ियों के अंदर रखा सामान चोरी करना था।
जग्गी कॉलोनी में खड़ी कार टूटा हुआ शीशा: स्वयं