फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्टेशन पर यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए बनेगा हेल्प डेस्क

विज्ञापन
उत्तर रेलवे अंबाला मंडल का कैंट रेलवे स्टेशन। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों और सैलानियों की राह अब और आसान होगी। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रेलवे प्रशासन ने तैयारी कर ली है। स्टेशन परिसर में जल्द ही यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए एक समर्पित हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, जिसका संचालन एक निजी एजेंसी को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी, प्लेटफॉर्म संबंधी दिशा-निर्देश और स्टेशन की अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में तत्काल सहायता प्रदान करना है। विशेष रूप से अन्य शहरों से आने वाले सैलानियों के लिए यह डेस्क मददगार साबित होगा। इससे अनजान जगह पर आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बॉक्स
प्री-पेड टैक्सी बूथ से मिलेगी राहत
यात्रियों की प्री-पेड टैक्सी की समस्या का समाधान करने के लिए रेलवे प्रशासन प्री-पेड टैक्सी बूथ शुरू करने का प्रस्ताव भी तैयार कर रहा है। अक्सर देखा जाता है कि दूर-दराज से आने वाले यात्री स्टेशन के बाहर टैक्सी चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने की समस्या से परेशान रहते हैं। प्री-पेड बूथ शुरू होने से यात्रियों को निर्धारित और रियायती दरों पर वाहन मिल सकेंगे। इससे न केवल यात्रियों के समय की बचत होगी, बल्कि उन्हें सुरक्षित परिवहन सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


कोट
निजी भागीदारी और व्यवस्थित यातायात प्रबंधन से स्टेशन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी। इन दोनों सुविधाओं के शुरू होने से स्टेशन पर यात्रियों का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा। यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना ही रेलवे की मुख्य प्राथमिकता है।
विज्ञापन

यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें