फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: माता बाला सुंदरी मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की करेंगे मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। सिम्बला गांव के पास से दो किलो विस्फोटक के साथ तीन आरोपी पकड़े गए थे। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि उन्होंने माता बाला सुंदरी मंदिर मुलाना की रेकी की थी। इससे मंदिर कमेटी चिंतित है। इस मुद्दे को लेकर कमेटी सदस्यों की बैठक बुलाई गई। बैठक में नवरात्र मेले में मंदिर की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने पर विचार किया गया। पूर्व सरपंच नरेश चौहान ने बताया कि एसपी अजीत शेखावत से मंदिर कमेटी सदस्य जल्द मुलाकात कर मंदिर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए लिखित मांग पत्र सौंपेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंदिर कमेटी कि मांग है कि 19 मार्च से शुरू नवरात्र मेले पर देवी मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई जाए। मंदिर के हर द्वार पर मैटल डिटेक्टर लगाया जाए और नवरात्र मेले में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए। मौके पर मंदिर कमेटी प्रधान जयबीर सिंह, पूर्व सचिव अशोक राणा, पूर्व सरपंच मुलाना नरेश चौहान, वरिष्ठ सदस्य लाला दयाल चंद, करण राणा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें