फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर पुलिसकर्मी की थर्ड डिग्री, अधमरा किया

Wed, 18 Dec 2013 11:56 PM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस में तैनात एक कर्मचारी ने अंबाला सिटी में अपनी पत्नी को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। परिजनों ने महिला को शहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर अस्पताल पहुंची पुलिस के अनुसार चिकित्सकों का कहना है कि महिला की हालत गंभीर है और वह बयान देने की हालत में नहीं है।

परिजन कहते हैं कि महिला का पति अपनी पत्नी से पीछा छुड़ाना चाहता है और पिछले काफी समय से उससे इसी तरह का व्यवहार कर रहा है।

यह है मामला
राजरानी निवासी जंडली इंदिरा कालोनी ने बताया कि उसकी बेटी इंदू (28) की शादी चंडीगढ़ में हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक चला, लेकिन बाद में इंदू के ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे।

राजरानी ने बताया कि उनको इंदू ने फोन पर बताया कि उसके पति व ससुराल वालों ने मारपीट की है और उसकी हालत खराब है। इस पर वे 17 दिसंबर को अपनी बेटी की ससुराल पहुंचे, लेकिन यहां पर भी इंदू की ससुराल वालों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन


राजरानी का आरोप है कि इंदू की ससुराल वालों ने एक कागज पर भी उसके साइन लिए हैं। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले उसकी बेटी को सामान लाने के लिए तंग करते थे। राजरानी ने बताया कि किसी तरह से वे अपनी बेटी इंदू को लेकर अंबाला शहर आए और उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां वह उपचाराधीन है। घायल महिला के भाई आशू ने बताया कि इस मामले की शिकायत पुलिस चौकी माडल टाउन में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें