फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पंचायती जमीन से चोरी किए सफेदे के पेड़, गाड़ी धंसने के कारण छोड़कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। पंचायती जमीन से अज्ञात ने 14 सफेदे के पेड़ चोरी कर लिए। जब आरोपी पेड़ों को पिकअप गाड़ी में ले जाने लगे तो गाड़ी दलदल में धंस गई। इस कारण युवक गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गए। मामले की सूचना जैसे ही खेड़ा गांव की सरपंच रिंकी रानी को मिली तो उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस में शिकायत दी, अब पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

रिंकी रानी ने बताया कि पांच अगस्त सुबह लगभग 7:30 बजे वो अपने घर में मौजूद थीं। इस दौरान उनके ससुर चरण सिंह ने फोन पर सूचना दी कि झाडुमाजरा से मुलाना सड़क के पास गांव की पंचायती जमीन में खड़े सफेदे के पेड़ बीती रात किसी अज्ञात ने काट लिए हैं। बारिश होने के कारण पेड़ काटकर पिकअप गाड़ी पर लोड किए थे लेकिन वो जमीन में धंस गई। सूचना के आधार पर जब वह मौके पर पहुंची तो देखा की गाड़ी में 14 सफेदे के कटे हुए पेड़ लदे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें