फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कपाल मोचन मेला के लिए बसें कम पड़ीं तो यात्रियों में हुई धक्का मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कपाल मोचन मेले के लिए रोडवेज की व्यवस्थाएं पूरी नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। रोडवेज अधिकारियों ने वीरवार को 120 बसें कपाल मोचन मेले में श्रद्धालुओं के लिए लगा दी। इसके बावजूद बसों की कमी पड़ गई। यात्रियों को बसों का इंतजार करते देखा गया। इसके साथ ही बस में बैठने के लिए धक्का मुक्की होती दिखाई दी। वहीं कोई बस की खिड़की से घुसता दिखाई दिया।
विज्ञापन

बसों ने लगाए 150 चक्कर फिर भी कम पड़ी बसें
रोडवेज ने जो 120 बसें चलाईं उन्होंने देर शाम तक 150 फेरे लगा दिए। जिसमें अंबाला डिपो की 100 और यमुनानगर डिपो 20 बसें शामिल थीं। अंबाला छावनी बस अड्डे पर पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं की सारा दिन भीड़ लगी दिखाई दी। हालांकि इस दौरान हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी भीड़ को काबू करते नजर आए। इस दौरान शाम तक रोडवेज के कर्मचारियों के हाथ पांव फूले रहे। अंबाला छावनी बस अड्डा से सुबह नौ बजे से लेकर 12 बजे तक मात्र तीन घंटे में रोडवेज के कर्मचारियों ने अपनी 50 बसें कपाल मोचन के मेले में भेज दी। कुछ रोडवेज की बसों ने सारा दिन दो से तीन फेरे लगाए।





पंजाब के मुक्तसर निवासी मासा ने बताया कि उन्हें कपाल मोचन के मेले में जाना है, एक घंटा हो गया है बस की इंतजार करते हुए लेकिन अभी तक बस नहीं आ रही है।
विज्ञापन




पटियाला निवासी करनैल सिंह ने बताया कि यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है, रोडवेज के कर्मचारी तो हैं। लेकिन बस नहीं है, मेले में बस के इंतजाम ठीक नहीं है।



पंजाब के जैतो निवासी सुखदीप कौर ने बताया कि वह पिछले साल मेले में आई थी तो छावनी बस अड्डे पर बहुत अच्छी व्यवस्था थी आराम से बसें मिल रही थी। लेकिन आज तो बस को लेकर बुरा हाल है।



पटियाला निवासी मनजीत कौर ने बताया कि उनके साथ आठ से दस लोग हैं, जिसमें महिलाएं और पुरूष भी है। सभी श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हमने 100 बसें चलाईं थी। इसके बावजूद यात्री अत्यधिक आ गए तो बसों के फेरे भी बढ़ाए गए। जिसमें यमुनानगर डिपो की बसों ने भी सहयोग दिया। अव्यवस्थाओं को संभालने की पूरी कोशिश की गई है।
विज्ञापन

-अजीत सिंह, अड्डा इंचार्ज, अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें