फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धान कटाई के साथ ही गेंहू बिजाई का कार्य हुआ शुरू, सुपर सीडर से ज्यादा हो रही

Sat, 18 Oct 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के नई अनाज मंडी में धान की ढेरी को साफ करते हुए महिला। संवाद - फोटो : विजेथुआ धाम में बाल्मीकि रामायण सुनाते राम भद्राचार्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। धान की कटाई के साथ ही गेंहू की बिजाई का कार्य भी शुरू हो गया है। इस बार किसान पराली प्रबंधन के साथ गेंहू की बिजाई कर रहे हैं। जिले में सबसे ज्यादा अंबाला खंड वन में गेंहू की पैदावार होती है। वहीं, अभी तक जिले में धान की करीब 65 प्रतिशत कटाई हो चुकी है, जबकि बाकी बची कटाई भी जोरों पर चल रही है। जिले में 4 लाख 35 हजार मीट्रिक टन की आवक हो चुकी है और 4 लाख 18 हजार मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। शुक्रवार को भी मंडियों में धान आने से भीड़ रही। अंबाला शहर मार्केट कमेटी सचिव दलेल सिंह ने बताया कि मंडी में लगातार धान की आवक हो रही है। अक्तूबर के आखिर तक यह सीजन चलेगा।
विज्ञापन


धान की पैदावार भी प्रति एकड़ के हिसाब से आ रही कम
इस बार धान की पैदावार भी प्रति एकड़ के हिसाब से कम आ रही है। बेमौसमी बारिश का असर भी इस बार फसल पर दिखा, जिससे कई दिनों तक जलभराव होने से फसल की पैदावार कम रही। पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार मंडियों में धान कम आ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें