फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फुटबॉल मुकाबले में जय पब्लिक व डीएवी स्कूल की टीमें रही विजेता

Sat, 18 Oct 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट के रॉबर्ट पैवेलियन मैदान में शुक्रवार को अंबाला यंग फुटबॉल लीग के तहत दो मुकाबले हुए। पहला मुकाबला जय पब्लिक स्कूल अधोया बराड़ा व एमएमआईएस मुलाना के बीच खेला गया। शुरूआती चरण से ही जय पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी भविष्य ने 6वें, 11वें, 38वें, 39वें मिनट में लगातार गोल किए। इस तरह आखिरी तक जय पब्लिक स्कूल की टीम ने एकतरफा यानी 5-0 से मुकाबले को जीत लिया। दूसरा मुकाबला डीएवी रिवरसाइड स्कूल अंबाला व फेयरलेस अकादमी बोह के बीच खेला गया। डीएवी टीम की तरफ से 32वें मिनट में समर्थ ने गोल दागकर मुकाबले को 1-0 जीत लिया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें