अंबाला सिटी। अंबाला मंडियों से 16 लाख 690 क्विंटल गेहूं का उठान पूरी हो चुकी है। अभी तक जिला अंबाला में 25 लाख क्विंटल गेहूं की आवक पूरी हो चुकी है। इन दिनों मंडियों में आवक कम होने से उठान में तेजी देखने को मिल रही है।
23 इसमें लाख 77 हजार 643 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। उठान के कारण भुगतान में भी तेजी देखने को मिली है। अभी तक एजेंसियों द्वारा 392 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। आवक घटने और उठान में तेजी के कारण मंडियां भी खाली होती नजर आ रही हैं। जिले में कुल 67 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है।
मंडियां हो रही खाली
आवक कम होने के चलते अब मंडियों में पहले की तरह जाम की स्थिती नहीं बन रही है। सिटी अनाज मंडी में रेलवे लाइन की तरफ से पहले उठान किया जा रहा है। यहां पर चोरी का डर बना रहता है। उठान में तेजी के चलते यहां पर काफी जगह खाली हो गई है।