फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तेज धूप खिलने से बदल रहा मौसम, 16 से बारिश के आसार

Fri, 13 Feb 2026 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मौसम में निरंतर बदलाव का सिलसिला जारी है। सुबह से शाम तक धूप निकलने से मौसम बदल रहा है। वीरवार को भी तेज धूप खिली। जिससे तापमान 20 डिग्री से ऊपर रहा। अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 को बारिश होने की संभावना है और तेज हवा भी चल सकती है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 16 फरवरी तक खुश्क लेकिन परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के आसार हैं। इसके चलते विशेषकर रात के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, लेकिन दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है।
16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इस कारण राज्य में 16 फरवरी रात्रि व 17 फरवरी को आंशिक बादल रहने व हवा और गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद में राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क व उत्तर पश्चिमी हवा चलने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें