फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हैफेड कर्मचारियों ने दी 19 से हड़ताल पर जाने की चेतावनी

Fri, 13 Feb 2026 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर में हैफेड एंप्लाइज यूनियन ने जिला प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। यूनियन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हैफेड एंप्लाइज यूनियन के नेतृत्व में जिले के कर्मचारियों ने जिला प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की। यूनियन जिला प्रधान सुखदेव सिंह सैनी ने हैफेड प्रबंधन की ओर से अपनाई गई गलत, अव्यवहारिक एवं संदिग्ध नीतियों पर चिंता व्यक्त की। जिनके कारण हैफेड को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान हो रहा है। सैनी ने बताया कि इस नुकसान का सीधा असर अब कर्मचारियों के वेतन, कल्याण योजनाओं और भविष्य की 8वीं वेतन आयोग जैसी वैध अपेक्षाओं पर पड़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

यूनियन ने मांग की है कि हैफेड को हुए नुकसान से जुड़े सभी निर्णयों की किसी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष एजेंसी से उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व रिकवरी सुनिश्चित की जाए। प्रमुख मुद्दों में बासमती निर्यात, सरसों की खरीद, निजी कंपनियों को दोगुने रेट पर कार्य आवंटन, हैफेड बाजार के घाटे, महंगे दामों पर बारदाना खरीद, 174 एमटी के अनुसार कैपेसिटी रि-असेसमेंट न करवाना और सरकार, एफसीआई व कांफेड से हजारों करोड़ रुपये की बकाया राशि की रिकवरी न होना शामिल है, जिससे हर माह करोड़ों रुपये का ब्याज नुकसान हो रहा है। यूनियन की ओर से पत्र के माध्यम से प्रबंधन को पहले ही अवगत करा दिया है कि यदि वर्षों से लंबित वास्तविक मांगों का समाधान नहीं हुआ और प्रस्तावित ऑनलाइन ट्रांसफर नीति पर रोक नहीं लगी तो 19 फरवरी से सभी कर्मचारी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक हड़ताल पर जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें