फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ठंड हवा चलने से बदला मौसम, 3 व 4 अप्रैल को फिर बदलाव संभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। तीन दिन से ठंडी हवा चलने से मौसम ने करवट ले ली। जिससे मौसम ठंडा हो गया। हवा चलने से दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड होने से दोबारा से गर्म कपड़े भी निकल गए और धूलभरी हवा चलने से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। पिछले तीन दिन में रात 7 बजे से सुबह 9 बजे तक ठंड रही।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 4 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवा में बदलाव हो सकता है। उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, परंतु एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 व 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने व बीच-बीच में आंशिक बादल और हल्की से मध्यम गति से हवा चलने की भी संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें