फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हरियाणा स्टेट जूनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में छाए अंबाला के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। लॉन टेनिस अकादमी में चल रहे तीन दिवसीय हरियाणा स्टेट जूनियर रैंकिंग टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन सभी मैचों के फाइनल खेले गए और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देने के लिए सिटी की मेयर सैलजा सचदेवा और उनके पति पार्षद संदीप सचदेवा सहित विशिष्ट अतिथि डॉ सुनील सादिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंबाला लॉन टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुभव अग्रवाल, उप प्रधान एसपी भनोट ने सभी अतिथियों का मोमेंटो देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को इसी तरह मेहनत करने और खेलों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। टूर्नामेंट निदेशक दविंदर सांगवान ने बताया कि इस टूर्नामेंट में पूरे हरियाणा से 71 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। खास बात यह रही कि हर आयु वर्ग में अंबाला के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा और उन्होंने हर आयु वर्ग में कोई न कोई खिताब जीता।
यह रहा परिणाम
अंडर 10 की लड़कियों में गुरुग्राम की विहाना ने प्रथम, अंबाला की अवीरा ने द्वितीय, पंचकूला की सनाया और अंबाला की रिहाना ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार अंडर 10 लड़कों में पंचकूला का इशांक प्रथम, गुरुग्राम का घनिष्ठ द्वितीय, अंबाला का अयान और करनाल से विहान तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 12 लड़कियों में अंबाला की हिमानी प्रथम, अंबाला की दक्षिता द्वितीय और अंबाला की रायशा तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर 12 लड़कों में अंबाला का रेयांश प्रथम, अंबाला का आयांश द्वितीय, सोनीपत का आदित्य ओर अंबाला का निमिष तृतीय, अंडर 14 लड़कियों में पंचकुला की जियाना प्रथम, अंबाला की काश्वी द्वितीय, अंबाला की राईशा और सहजदीप तृतीय, अंडर 14 लड़कों में यमुनानगर का रुहान प्रथम, अंबाला का कॉविद द्वितीय और अंबाला के ही अगस्त्य और नामिष तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर टूर्नामेंट रेफरी लवजोत सिंह, मुख्य कोच दविंदर राणा, कोच पुनम, प्रतिका मित्तल का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें