फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, तीन दिन मौसम खुश्क रहने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लगातार कई दिनों से मौसम ठंडा चल रहा है। बुधवार-गुरुवार रात में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। जिले में पांच मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। जिससे रात में ठंडक रही और गुरुवार दिन में भी धूप निकलने के बाद भी मौसम सुहावना रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 6 जून से फिर से हवा में बदलाव उत्तर पूर्वी से पश्चिमी हवा हो जाने के आसार हैं। जिससे 6 से 9 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रह सकता है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवा चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल और धूलभरी हवा चलने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें