फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं ...

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं, कोई सहारा दे ताे दे, हमें तेरा सहारा है...,दुनिया से में हारा आया तेरे द्वार...,गुरु जी हो मंगवा दे मेरी खड़ताल...श्याम बाबा के भजनों पूरा देवी मंदिर का प्रांगण गूंज उठा।
विज्ञापन

शनिवार को मौका रहा श्री प्राचीन श्री सिद्ध देवी मंदिर में तृतीय बाबा श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। श्याम भगत सेवा मंडल द्वारा महोत्सव आयोजन किया गया। बाबा श्याम का दरबार 24 फीट ऊंचा रहा। बाबा के दरबार के लिए कोलकाता से फूल लाए गए।
मुख्यातिथि समाजसेवी संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी, समाजसेवी ईश्वर गोयल और नीरज गोयल रहे। उन्होंने बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। गायक सतीश शर्मा, शामली से शालू चौधरी, दिल्ली से भविष्य सिकरी, गोहाना से पुष्प जिंदल, सोनीपत से अशोक पराशर, सोनीपत से मोहित सैनी मुख्य गायक रहे।
विज्ञापन

इन्होंने बाबा के भजनों से बाबा को रिझाने की कोशिश की । गायकों ने बाबा श्याम के मधुर वाणी में भजन गाए जिन्हें सुनकर लोग मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे। महोत्सव के दौरान बाबा के भंडारे का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रेम से बाबा का प्रसाद चखा। इसमें मुख्य रूप से लक्ष्य गुप्ता, राजीव कंसल, सुरेंद्र शिमला, अंशुल गर्ग, नीरज गर्ग व रोहित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें