फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे यूनियन चुनाव : 22 में से आठ बूथ संवेदनशील

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे में यूनियनों की मान्यता के चुनावों में किसी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना न हो, इसके लिए रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ने पूरी तैयार कर ली है। रेलवे की ओर से निर्धारित किए गए अंबाला मंडल के 22 बूथों में से आठ बूथों को संवेदनशील घोषित किया है।
विज्ञापन

इसलिए आरपीएफ ने भी मोर्चा संभालने की तैयारी अभी ही शुरु कर दी। अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त ने आरपीएफ के संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि चुनावाें के दौरान पूरी तरह से चाक-चौबंद प्रबंध किए जाएं। इस कार्य में स्थानीय पुलिस का भी सहयोग मांगा जाए ताकि किसी भी विपरित परिस्थिति में हालात पर तुरंत काबू पाया जा सके। इसके अलावा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर हथियारबंद कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। यहां आवागमन करने वाले प्रत्येक कर्मचारी का रिकॉर्ड रखने को भी कहा है।
ये हैं संवेदनशील बूथ
अंबाला रेलवे स्टेशन के पास चार बूथ बनाए गए हैं और चारों ही संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इसमें पहला 18 नंबर बूथ सीएंडडब्लयू ट्रेनिंग स्कूल, 19 नंबर बूथ रेलवे इंस्टीट्यूट नाच घर, 20 नंबर बूथ स्काउट ट्रेनिंग सेंट और 21 नंबर बूथ कमेटी रुम डीआरएम कार्यालय शामिल है। इसके अलावा सहारनपुर में बूथ नंबर 15 व 16 और बठिंडा में बूथ नंबर 3 और 4 को संवेदनशील घोषित किया गया है।
विज्ञापन

अन्य 16 बूथ
रेलवे ने अबेहार में बूथ नंबर एक, बरनाला में दो, चंडीगढ़ में पांच, धूरी में छह, खान आलमपुरा यार्ड में सात, कालका आठ, नंगलडैम नौ, पटियाला 10, रुपनगर 11, राजपुरा 12, सरहिंद 13 व यमुनानगर में बूथ नंबर 22 का निर्धारण किया है।
13,920 कर्मचारी करेंगे मतदान

चुनावों में अंबाला मंडल के लगभग 13 हजार 920 कर्मचारी मतदान करेंगे। मतदान के लिए कर्मचारियों को रेलवे का पहचान पत्र साथ लाना होगा। रेलवे यूनियनों की मान्यता से जुड़े चुनाव चार से छह दिसंबर तक होंगे और 12 दिसंबर को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें