अंबाला। सोमवार की सुबह हुई बरसात में अंबाला छावनी का अधिकतर हिस्से में जलभराव हो गया। इस दौरान लोग जलभराव में ही अपने काम पर जाते नजर आए। इस दौरान सबसे बड़ी परेशानी हाउसिंग बोर्ड, कस्तूरबा कालोनी, गोबिंद नगर, ट्रिब्यून कॉलोनी, पालम विहार, एकता विहार, सत्संग विहार, शांति नगर, महेशनगर थाना सहित दर्जन भर कालोनी ऐसी थी जहां करीब एक फीट से लेकर डेढ़ फीट तक पानी जमा हो गया।
-
अंबाला जगाधरी राजमार्ग की सर्विस लेन पर हुआ जलभराव
अंबाला जगाधरी राजमार्ग स्थित छावनी के नागरिक अस्पताल के सामने राजमार्ग के किनारे जलभरा हो गया जो शाम तक रहा। इसके अलावा राजमार्ग के किनारे पर बनी दुकानों में लोगाें के खरीदारी के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा।
अंबाला छावनी के सनातन धर्म मंदिर चौक के पास एक फीट तक पानी जमा हो गया। जिसके कारण लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह से माया वाले चौक से रामबाग रोड पर सुबह से ही जलभराव हो गया। इस कारण दर्जन भर कालोनी के लोग पानी के बीच से ही गुजरते हुए अपने काम पर जाते नजर आए। इसके अलावा रोटरी अस्पताल के एंट्री गेट पर जलभराव हो गया। इस कारण लोगों को अस्पताल आने जाने में परेशानी हुई। भारत माता चौक पर बरसात का पानी जमा हो गया। इसके बाद रामकिशन कालोनी की मुख्य सड़क, हाउसिंग बोर्ड कालोनी में भी जलभराव हो गया। वहीं छावनी के महेश नगर थाना की मुख्य सड़क पर एक से दो फीट तक पानी जमा था। वहीं सोनिया कालोनी की मुख्य सड़क पर भी दो फीट तक जलभराव हो गया है। यहां पर भी पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं है।
फोटो: 17
रामबाग रोड पर मंदिर हुआ जलमग्न
सोमवार सुबह ही बरसात के कारण अंबाला छावनी के रामबाग रोड स्थित वाल्मीकि धर्मशाला के पास बना भोले बाबा के मंदिर के चारों और जलभराव हो गया। इस जलभराव के कारण श्रद्धालु पानी के बीच में खडे़ होकर भोले बाबा की पूजा करते रहे।
वार्ड नंबर 11 न्यू कालोनी निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर जसबिंदर सिंह ने बताया कि वह 45 साल से न्यू कालोनी में रह रहे है। इस कॉलोनी की मुख्य सड़क पर तीन फीट तक बरसात का पानी का जमा जो सुबह से जमा है और देर रात तक ऐसी स्थिति बनी हुई। इसके अलावा घर में पानी भी जलभराव हो गया है। पानी की मोटर की लगाकर निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई जगह शिकायत करने के बाद भी कालोनी से पानी निकासी के कोई प्रबंध नहीं किए गए।