फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खाली प्लाटों में जलभराव बढ़ा रहा डेंगू का भय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मौसम में ठंडक बढ़ने के कारण डेंगू का डंक सताने लगा है। जिलाभर में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 47 तक पहुंच गया है। जबकि दो मलेरिया के भी मामले सामने आ चुके हैं। उधर, कॉलोनियों के खाली प्लाॅटों में अभी भी बरसातों का पानी खड़ा हुआ है। निकासी न होने के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

इन जलभराव से लोगों में डेंगू का भय बना हुआ है। ठंडक के कारण खाली प्लाॅटों में जमा हुए पानी में मच्छर पनप रहे हैं लेकिन निगम ने इन प्लाॅटों में न तो काला तेल डलवाया है और न ही इन प्लाटों के मालिकों को नोटिस जारी किए हैं।
बीते सप्ताह में ही डेंगू के 15 मामलों की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इन मरीजों में से तीन मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं जबकि अन्य मरीज को सरकारी अस्पतालों और घरों में उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

गलियों में नहीं हो रही फोगिंग, शेड्यूल का सिमटा काम
नगर निगम कई जतन करने के बाद फोगिंग का शेड्यूल तो बना दिया है लेकिन गलियों में अभी तक फोगिंग होती हुई नजर नहीं आ रही है जबकि एक माह पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने फोगिंग के लिए नगर निगम को पत्र लिखा था। इसके बाद खाली प्लाॅटाें की जांच के लिए भी लिखा गया था। खाली प्लाॅटों में काला तेल डलवाने के लिए भी रोडवेज डिपो से विभाग ने काला तेल खरीदा था।
रोजाना हो रहे 90 टेस्ट
स्वास्थ्य विभाग ने भी डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सैंपलिंग तेज कर दी है। विभाग रोजाना रैपिड किट से 90 टेस्ट करवा रहा है। इनमें से दो से तीन मामले डेंगू के रोजाना सामने आ रहे हैं। अब तक तीन हजार से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, लार्वा की जांच के लिए भी टीमें लगातार जुटी हुई है।
हालांकि अभी तक स्वास्थ्य विभाग लार्वा मिलने पर नोटिस ही दे रहा है। नियमानुसार विभाग तीन बार नोटिस जारी करता है। इसके बाद भी अगर लार्वा पाया जाता है तो विभाग जुर्माना लगाता है।
बीते वर्ष से कम मामले
डॉ. सुनील हरि ने बताया कि इस वर्ष बीते वर्ष के मुकाबले कम ही मामले सामने आए हैं लेकिन अब इनमें इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते वर्ष अक्तूबर माह के अंत तक 471 मामले सामने आ चुके थे। जहां-जहां डेंगू का लारवा मिल रहा है वहां पर पानी को खाली करवाया जा रहा है। इसके साथ ही ब्रीड चैकर भी जांच में जुटे हुए हैं।
निगम की ओर फोगिंग का कार्य करवाया जा रहा है लेकिन खाली प्लाटों में जलभराव की जांच के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

एलसी चौहान, एक्सीएन नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें