फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल को तरसे हीरा नगर वासियों ने दो घंटे लगाया जाम, बोले- श्मशान घाट से पानी लाने को मजबूर

विज्ञापन
water problam - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। 20 दिनों से पानी को तरसे हीरानगर वासियों का मंगलवार को गुस्सा फुट पड़ा। सभी कॉलोनी वासी महिलाओं व बच्चों सहित सड़क के बीच में ही धरने पर बैठ गए। पानी न मिलने के कारण लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क पर ईंट-पत्थर फेंक कर रास्ता पूरी तरह से जाम कर दिया। इस कारण सड़क के दोनों और वाहनों का जाम लग गया है। स्थिति के बारे में पता लगते ही एएसपी (अंडर ट्रेनिंग) नीकिता खट्टर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोगों पर पानी न मिलने का गुस्सा इस कदर चढ़ा हुआ था कि उन्हें भी लोगों को सड़क से उठाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने जल्द ही एक्सईएन को बुलाकर उनकी समस्या के निदान का आश्वासन दिया। इसके बाद जाकर हीरा नगर वासियों ने रोड पर लगाए जाम को खोला। जब एएसपी (यूटी) ने पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को फोन करने का प्रयास किया तो आदत से मजबूर अधिकारियों ने उनका का फोन उठाना तक भी लाजमी नहीं समझा। उनके कई बार प्रयास करने के बाद एक्ईएन ने फोन उठाया और उसके ढेड़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे। एक्सईएन के मौके पर पहुंचने तक लोगों ने एएसपी (यूटी) को भी वहीं घेरे रखा। एक्सईएन ने मौका देखने के बाद निवासियों को केवल दो दिन में स्थिति को ठीक करने का आश्वासन दिया उसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

कैंपर मंगवाकर थक चुके लोग श्मशानघाट से पानी भरने को हुए मजबूर
जब हीरा नगर वासियों को पानी नहीं मिला तो पहले उन्होंने कैंपर मंगवाएं। लेकिन जब कैंपरों से भी काम नहीं चला तो उन्हें मजबूरी में श्मशानघाट से पानी भरकर लाना पड़ा। वह श्मशानघाट भी लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर है। जहां से लोग पीने के लिए पानी भरकर ला रहे है। लोगों ने कहा कि जब तक उनकी यह समस्या ठीक नहीं हो जाती तब तक वह श्मशानघाट से ही पानी लाने के लिए मजबूर हैं।
एक्सईएन के आगे बोले लोग परीक्षाओं के दिनों में गंदा पानी पीकर बच्चे हो रहे बीमार
एक्सईएन के मौके पर पहुंचते ही लोगों का गुबार फुट पड़ा। माताओं ने कहा कि इन दिनों उनके बच्चों के पेपर चल रहे है। वैसे तो पानी आता नहीं पर जो रहा है उसे पीकर बच्चे बीमार पड़ रहे है। इससे उनकी साल भर की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। अगर ऐसा ही रहा तो बच्चों का पूरा एक साल बर्बाद हो जाएगा। वहीं कई बच्चे तो दवाई लेकर बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन

बुजुर्ग बोले पाइप डालने का अधूरा छोड़ा काम, गिर कर टूट रही टांगे बाजुएं
एक्सईएन के सामने बुजुर्ग महिला ने टांग दिखाते हुए कहा कि पानी की पाइप डालने का काम अधूरा छोड़ रखा है। इसके लिए जगह-जगह गड्ढे खोद रखे है। इस कारण आए दिन लोग चोटिल होते है। इस कारण मुझे भी चोट लग गई और अब घर का काम भी नहीं कर पा रही हूं। उपर से पानी नहीं आ रहा है। इसके साथ ही अन्य बुजुर्गों ने भी अपनी पीड़ा एक्सईएन के सामने रखी।
काम चल रहा है, अधिकतर काम को एक दो दिन में निपटा दिया जाएगा। लोगों की पानी की समस्या को देखते हुए विभाग ने पानी के टेंकर मुहैया करवाने के आदेश जारी कर दिए है। जल्द ही पानी के टेंकर पहुंच जाएंगे। शेष बचे कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

- दिनेश गाबा, एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ, अंबाला।

water problam- फोटो : Ambala

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें