फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डेहा कॉलोनी में सीवरेज लाइन बिछाने से टूटी पानी की पाइपें

Sat, 22 Aug 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
डेहा कालोनी में घरों में आ रहा गंदा पानी दिखाती महिलाएं। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी की डेहा कॉलोनी की गली नंबर पांच, छह और सात के निवासी पेयजल की समस्या का सामना करने को मजबूर हैं। कॉलोनी में पिछले 20 दिनों से सीवरेज की पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। इस दौरान जेसीबी से की जा रही खुदाई के कारण पीने के पानी की पाइप लाइन टूट रही है। जिससे पिछले आठ दिनों से घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। लोग मजबूरी में खरीदकर पानी पी रहे हैं।
डेहा कालोनी निवासी आजाद ने बताया कि पिछले आठ दिनों से पानी की पाइप लाइन टूट रही है। खुदाई के दौरान सीवरेज का गंदा पानी पीने के पानी की पाइप में मिल रहा है। हालांकि अधिकारियों और ठेकेदार से शिकायत करने पर कल भी पाइप लाइन ठीक करवाई गई थी और आज भी मरम्मत हुई, लेकिन काम के दौरान पाइपें बार-बार टूट जाती हैं। ठेकेदार के कर्मचारी दो से तीन दिन छुट्टी पर चले जाते हैं, जिससे काम लटक रहा है और परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोल का पानी पीने को मजबूर
रेणू ने बताया कि पेयजल आपूर्ति ठप और दूषित होने के कारण पानी की बोतलें खरीदकर गुजारा करने को मजबूर हैं।
कीचड़ से लोग हो रहे घायल
कविता ने बताया कि खोदी गई गलियों के कारण फैला कीचड़ हादसे का सबब बन रहा है। कीचड़ और मलबे में फिसलकर गिरने से कई लोग घायल हो चुके हैं। हाल ही में कॉलोनी निवासी नीनू कीचड़ में गिर गया, जिससे उनकी नाक की हड्डी पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें