फोटो: 49 से 52
कपड़ा व्यापारी बोले- लोगों ने अक्षय तृतीया के लिए दो महीने पहले कर ली थी खरीदारी
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। अक्षय तृतीया पर 71 स्थानों पर शहनाइयां बजीं तो सराफा बाजार औसत रहा। दरअसल, लोगों ने समय से पहले ही आभूषणों की खरीदारी कर ली थी। आजकल में लोगों ने पोलकी ज्वेलरी की खरीदारी अधिक की, क्योंकि ये आभूषण हल्के और कम रेट में आते हैं, जबकि दिखते बड़े हैं।
ऐसे में इस बार की अक्षय तृतीया ने व्यापारियों को अधिक उदास नहीं किया। औसत खरीदारी होने से व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली। इसी प्रकार ऑटो सेक्टर में भी अधिक खरीदारी नहीं दिखी। जिला में प्रमुख कंपनियों की 40 चारपहिया वाहन भी बिकीं हैं। वहीं, 330 दोपहिया वाहनों की खरीदारी लोगों ने की। इसमें 90 दोपहिया वाहन तो होंडा कंपनी के ही हैं।
पहले ही शुरू हो गए थे कार्यक्रम
कुछ स्थानों पर लोगों ने अक्षय तृतीया के शुभमुहूर्त पर सगाई भी की। इस बार मंगलवार शाम से बुधवार दोपहर तक ही अक्षय तृतीया का मंगल मुहूर्त था। ऐसे में मंगलवा रात्रि से ही समारोह का आयोजन शुरू हो गया था। वहीं, बुधवार को दिन के समय भी सगाई कार्यक्रम होते दिखे।
ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी औसत खरीदारी
मारुति डीलरशिप के जीएम चंद्रशेखर ने बताया कि अक्षय तृतीया पर 15 वाहनों की बिक्री हुई। पर्व पर बिक्री ठीक ही रही। अक्सर हर बार अक्षय तृतीया पर 15 से 20 गाड़ियां बिकती हैं। इसी प्रकार टाटा डीलरशिप के सीईओ देवेंद्र सैनी ने बताया कि इस बार उन्हें अधिक बिक्री होने की उम्मीद थी। मगर अक्षय तृतीया पर अधिक बाजार नहीं उठा। टाटा की 15 गाड़ियाें की बिक्री हुई। उन्होंने बताया कि वैसे अक्षय तृतीया पर वाहनों की अच्छी खरीदारी होती है। इसी प्रकार होंडा डीलरशिप के मैनेजर करण घई ने बताया कि 90 स्कूटी और बाइकों की बिक्री की है। दोपहिया वाहनों के लिए यह पर्व अच्छा रहा है।
दो महीने पहले ही खरीद लेते हैं कपड़े
अंबाला के कपड़ा बाजार में दूर-दूर से लोग खरीदारी करने आते हैं। मगर इस बार अक्षय तृतीया से दो माह पहले से ही लोगों ने शादी के लिए कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी थी। अंबाला की होलसेल कपड़ा मार्केट के प्रधान विशाल बतरा ने बताया कि अभी बाजार में अधिक ग्राहक नहीं हैं। दो माह पहले शादी के लिए लोगों ने अच्छी खरीददारी की थी। अब अगस्त में जब शादियों का सीजन आएगा तो बाजार उठेगा।
फोटो: 51
अक्षय तृतीय पर उनके पास काम अच्छा है। पिछले कुछ दिनों से काम बहुत मंदा था लेकिन आज औसतन काम ठीक रहा है। ग्राहक गहने खरीदारी करने आ रहे हैं। लोगों को पाेलकी के आभूषण अधिक पसंद आ रहे हैं।
-विपिन अग्रवाल, सराफा कारोबारी,
फोटो: 52
अभी ग्राहकों का खरीदारी के प्रति रुझान कम है। अक्षय तृतीया पर शादी आदि के लिए लोगों ने पहले ही खरीदारी कर ली थी।
-प्रेम जैन, कपड़ा व्यापारी
अंबाला छावनी स्थित सुनार की दुकान में अक्षय तृतीय पर गहनों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
अंबाला छावनी स्थित सुनार की दुकान में अक्षय तृतीय पर गहनों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद