अंबाला। चेतावनी के बाद भी फल सब्जी रेहड़ी फड़ी संचालक बस अड्डे के सामने ही गंदगी गिरा रहे हैं। जिससे रोजाना यहां गंदगी का ढेर लगा रहता है। गंदगी के इस ढेर में गोवंश का भी जमावड़ा लगा रहता है। जिससे बस गंदगी से नालियां अटी पड़ी हैं और यहां से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है।
गंदगी के कारण नालियों में पानी जमा हो रहा है और इस जमा पानी में मच्छर पनप रहे हैं। वहीं कुछ दिन पहले रोडवेज की ओर से बस अड्डे के समक्ष लग रहे गंदगी के ढेर को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों को शिकायत दी गई थी। लेकिन अभी तक नगर परिषद की ओर से इस गंदगी को यहां से हटाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं गई। इसके अलावा रोडवेज अधिकारियों की ओर से फल सब्जी और जूस रेहड़ी फड़ी संचालकों को बस अड्डे के सामने गंदगी न गिराने को लेकर चेतावनी दी गई थी। इसके अलावा कुछ सब्जी फल रेहड़ी संचालकों के चालान भी किए गए थे। लेकिन इसके बाद भी यह नहीं मान रहे है और रात के अंधरे में गंदगी गिरा रहे हैं।
रेहड़ी कर्मचारी गिरा रहे गंदगी
राजकुमार ने बताया कि कुछ कर्मचारी रेहड़ी में भरकर कूड़ा लाते हैं और बस अड्डे के समक्ष इस खाली जगह पर फेंक देते हैं। कई बार इन्हें मना भी किया है, लेकिन यह हमसे ही लड़ने लग जाते हैं।
बस अड्डे के समक्ष आधी अधूरी उठा रहे गंदगी
रामकरण ने बताया कि बस स्टैंड के समक्ष कुछ सालों से रोजाना फल- सब्जी रेहड़ी फड़ी संचालकों की और से गंदगी गिराई जा रही है। वह रात के समय आते हैं और गंदगी गिराकर चले जाते हैं। इसके अलावा जेसीबी से जब गंदगी को उठाया जाता है तो वह भी आधी अधूरी गंदगी उठाकर चले जाते हैं।
वर्जन....
बस अड्डे के समक्ष गंदगी के ढेर को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों को शिकायत की गई है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
बिजेंद्र सिंह, इस्पेक्टर, संस्थान प्रबंधक, अंबाला सिटी।
-
वर्जन...
बस अड्डे के समक्ष फल सब्जी फड़ी रहेड़ी संचालक रात के समय में गंदगी गिराते हैं, इसकी सफाई करवा दी जाती है। इसके अलावा एक सुपरवाइजर की सुबह से लेकर शाम तक डयूटी लगवा दी जाएगी जिससे कोई गंदगी गिराता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गौरव, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद अंबाला सदर।
अंबाला छावनी बस स्टैंड़ के बाहर लगा गंदगी का ढेर। संवाद
अंबाला छावनी बस स्टैंड़ के बाहर लगा गंदगी का ढेर। संवाद
अंबाला छावनी बस स्टैंड़ के बाहर लगा गंदगी का ढेर। संवाद