फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिक्षा मंत्री के कैंप कार्यालय पानीपत में राज्यस्तरीय रोष प्रदर्शन की चेतावनी

Sat, 25 Oct 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की खंड नारायणगढ़ की बैठक का आयोजन किया गया। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की खंड नारायणगढ़ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से शिक्षकों के स्थानांतरण नीति को तर्कसंगत बनाए जाने, एसीपी के लंबित लाभों को तुरंत देने, शिक्षकों के कैशलेस मेडिकल सुविधाओं को अभिभावकों के लिए भी बिना आय सीमा के शुरू करने और प्रदेश में 30 हजार से अधिक खाली पड़े शिक्षकीय पदों पर नियमित भर्ती, छात्रों की प्रोत्साहन राशि, गैर शैक्षणिक कार्यों की अधिकता पर रोक लगाने, टेट बारे पुनर्विचार याचिका डालने, मुख्याध्यापक पद पद पर पदोन्नति आदि मांगें एवं मांग पत्र में शामिल मांगें प्रमुख रूप में उठाई गई। यह बैठक प्रधान जसमत सिंह नन्हेड़ा के नेतृत्व में की गई। बैठक का संचालन तलविंद्र काजल ने किया। बैठक में जिला प्रधान सतनाम सिंह, राज्य कमेटी सदस्य बृजमोहन, सर्व कर्मचारी संघ से खंड सचिव अरुण कुमार ने भाग लिया।
विज्ञापन

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शहरों की बाहरी बस्तियों में आवश्यकता अनुसार नए विद्यालय खोले जाएं, चिराग योजना को तत्काल बंद किया जाए और अध्यापकों से गैर-शैक्षणिक कार्य लेना बंद हो। संघ ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो 7 नवंबर तक सभी जिलों में जिला स्तरीय प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे और 8 नवंबर को पानीपत में शिक्षा मंत्री के कैंप कार्यालय पर राज्यस्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें