अंबाला सिटी। वार्डबंदी की अधिसूचना जारी होने के बाद नगर निगम चुनाव के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। ड्रा निकाले जाने के लिए वार्डबंदी की एडहॉक कमेटी के सदस्यों नोटिस दे दिए गए हैं। शहर में निगम के वार्डों को आरक्षित करने के लिए 31 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय में ड्रॉ निकाले जाएंगे। शहर में कुल 20 वार्ड हैं। इनमें महिला, एससी, बीसी-ए, बीसी-बी और सामान्य वर्ग के लिए वार्डों को आरक्षित किया जाएगा। वहीं, निगम चुनाव को लेकर शहर में फिर से चर्चा तेज हो गई है। वहीं, मेयर पद को लेकर अंबाला, पंचकूला और सोनीपत के लिए जल्द ही ड्रा हो सकता है।
जानिए किस वार्ड में होगा आपका क्षेत्र : वार्ड-1 : डंगडेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, देवीनगर, छोटी घेल, बड़ी घेल।
वार्ड-2 : सद्दोपुर, काकरू, मंडौर, गुरुनानक नगर, दशमेश नगर, सुलतानपुर, सुंदरनगर।
वार्ड-3 : टैगोर गार्डन, जग्गी गार्डन, आशा सिंह गार्डन, सेठी इंक्लेव, बलदेव नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी।
वार्ड-4 : पुराना क्षेत्र बलदेव नगर, पारसराम नगर, पुराना क्षेत्र बलदेव नगर टू, सुभाष नगर, सेठी गार्डन, प्रताप नगर, जसमीत नगर, वीटा इंक्लेव।
वार्ड-5 : मनमोहन नगर, शिवपुरी कॉलोनी, बसंत विहार, जग्गी कॉलोनी फेस टू, जग्गी कॉलोनी फेस तीन।
वार्ड-6 : रामनगर, जसमीत नगर, शहजादपुर हाउस, नवनीत नगर, इंद्र नगर।
वार्ड-7 : जोगीवाड़ा, पुरानी बकरा मंडी, खुरमपुर माजरी, हरि पैलेस रोड के पास वाला क्षेत्र।
वार्ड-8 : गुरुनानकपुरा , काजीवाड़ा, खतरवाड़ा, पक्का बाग, पुराना क्षेत्र जगाधरी गेट, ठाकुरद्वारा, पंचायत भवन, रामपुरा मोहल्ला, महावीर पार्क के पास वाला क्षेत्र, रामबाग वाला क्षेत्र।
वार्ड-9 : गोविंद विहार, घासमंडी, चरखी मोहल्ला, टाकी रोड, पुराना क्षेत्र अनाज मंडी, छोटा बाजार, कोतवाली सराय।
वार्ड-10 : मनमोहन नगर एक्सटेंशन क्षेत्र, नई सब्जी मंडी, कमल विहार, नरेश विहार, निर्मल विहार, शालीमार कॉलोनी, हैफेड गोदाम वाला क्षेत्र।
वार्ड-11 : कलाल माजरी, इंद्रपुरी कॉलोनी, बांस मोहल्ला, नई बस्ती, पुराना शालीमार मार्केट वाला क्षेत्र, पुराना कांगेस भवन क्षेत्र, मोती नगर।
वार्ड-12: सेक्टर-7, जिला नागरिक अस्पताल के पास क्षेत्र, मनाली हाउस, सेंटल जेल के पास सरकारी क्वार्टर, विवेक विहार, जवाहर नगर, मथुरा नगर, कबीर नगर, सेक्टर-एक।
वार्ड-13 : धूलकोट, वीटा विहार, सेना कॉलोनी, किंग विहार, गोवर्धन नगर, विराट नगर, फ्रैंडस कॉलोनी, जंडली, करतार नगर।
वार्ड-14 : मॉडल टाउन, कांशीनगर, विकास विहार, आठ मरला जैन नगर, कैलाश नगर, प्रीत नगर।
वार्ड-15 : निजामपुर, कालूमाजरा, लिहारसा, नया गांव, रणजीत नगर, मोती नगर वाला क्षेत्र।
वार्ड-16 : रामदास नगर, विष्णु विहार, सिंघावाला, शिवालिक कॉलोनी, अशोक विहार, गणेश विहार, नसीरपुर, दुर्गानगर का क्षेत्र, लाजपत नगर, रतनगढ़ कालोनी।
वार्ड-17 : शास्त्री नगर, बादशाही बाग, महिंद्र नगर, मिलाप नगर, शारदा नगर, नई अनाज मंडी मार्केट।
वार्ड-18 : सेक्टर-8, सेक्टर-9 और सेक्टर-10।
वार्ड- 19 : लक्ष्मी नगर, बसंत काॅलोनी, पटेल नगर, प्रीत कॉलोनी, शंकर कॉलोनी, कांवला, वाटिका, सैनिक विहार, इंद्रा कॉलोनी, जेजे काॅलोनी।
वार्ड-20 : कांवला गांव का कुछ क्षेत्र, सराय महदूद, सौंडा गांव, उत्तम नगर, सैनी काॅलोनी, हरिजन काॅलोनी, वासुदेव काॅलोनी, परशुराम नगर, अंबा विहार, रतनगढ़।