संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। किसानों को कृषि स्टैक योजना के तहत यूनिक आईडी दी जाएगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से ये आईडी बनाई जा रही है। इससे विभाग की सभी योजना का लाभ एक ही आईडी से मिलेगा। इस यूनिक आईडी से किसान एक क्लिक से अपने जमीन के ब्यौरे को देख पाएंगे।
विभाग के उप निदेशक डॉ. जसविंद्र सैनी ने सभी किसानों से अपील की कि वह जल्द कृषि स्टैक पर पंजीकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से अलग-अलग जगहों पर शिविर लगाए जा रहे है। यह पंजीकरण आधार कार्ड आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण प्रक्रिया के जरिए होगा, जिससे प्रत्येक किसान के लिए एक यूनिक किसान आईडी बनाई जाएगी ताकि किसानों की सटीक और पारदर्शी डिजिटल पहचान सुनिश्चित की जाए।