अंबाला छावनी में शास्त्री कॉलोनी आवास पर कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होते वार
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर अंबाला छावनी में भाजपा का कुनबा मजबूत हुआ है। रविवार को वार्ड सदस्य संदीप शर्मा और निर्दलीय आशुतोष अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
अनिल विज ने अपने आवास पर नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति या क्षेत्रवाद की नहीं, बल्कि सेवा और विकास की राजनीति करती है। अंबाला का बदला हुआ स्वरूप जनता की मेहनत का परिणाम है। संदीप शर्मा ने अनिल विज को अपना राजनीतिक गुरु बताया। उन्होंने मंत्री की जनहितैषी नीतियों की सराहना की। आशुतोष ने भी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए विकास कार्यों में योगदान का संकल्प लिया। इस अवसर पर कई पार्टी कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद