बराड़ा पुलिस ने कई संगीन वारदातों में संलिप्त एक गैंग के तीन सदस्यों को दबोच लिया। इन आरोपियों की पहचान नवीन ऊर्फ काबड़ी गांव हसनपुर जिला सोनीपत, मोनू निवासी गांव रेवली व सुमित निवासी खरखौदा के रुप में हुई है।
पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के अनुसार मुखबरी के आधार पर दबोचे गए तीनों आरोपियों से पुलिस को हथियार तथा जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। उनके पास से 1 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस व 1 कार भी बरामद की है।
कार के साथ-साथ कई नंबर प्लेट्स भी मिली है। इन आरोपियों को पुलिस रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश करेगी।पुलिस कमिश्नर के अनुसार इन आरोपियों से अन्य कई संगीन वारदातों से पर्दा उठने की संभावना है। पुलिस को प्रांरभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने सोनीपत में हत्याओं जैसे अपराधों में वांछित चल रहे हैं। वहीं, बदमाशों से बरामद कार भी सोनीपत से ही लूटी गई।
उनके अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बराड़ा इलाके में कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं, जिन्होंने अपने पास घातक हथियार भी रखे हुए है। यहीं नहीं, उक्त लोग प्रदेश भर में हुई कई संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस ने एक योजना बनाकर इन अपराधियों को काबू किया।