फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डकैती और पांच चोरियों से सहमा अंबाला

Sun, 19 Jul 2015 01:02 AM IST
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट के निकटवर्ती इलाके खुड्डा खुर्द में आधी रात को दो डकैती और हाउसिंग बोर्ड कालोनी, कच्चा बाजार व माल रोड पर हुई पांच चोरियों ने अंबालावासियों को हिला कर रख दिया है।
विज्ञापन


डकैतों ने बंधक बनाकर घर में लूटपाट की, परिजनों पर हथियारों से वार कर लहुलूहान किया, घर में मौजूद किशोरियों से अभद्र व्यवहार किया और फिर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर घर में बंधक बनाकर दौड़ गए।

सुबह जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो डीसीपी क्राइम विक्रम कपूर, डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह, एसीपी, एसएचओ, डॉग स्कवॉयड की टीम व फिंग प्रिंट एक्सपर्ट सभी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने पीड़ितों का बयान लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, डकैतों के हमले में चार लोग घायल हुए, जिसमें से दो की हालत गंभीर है और उन्हे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। डकैतों ने दोनों डकैती को अंजाम देने के बाद पीड़ितों के सभी मोबाइल छीनकर तोड़ दिए।

दरवाजा खटखटकार घुसे डकैत
आधी रात को पहली डकैती खुड्डा खुर्द गांव के आटो चालक सर्वजीत के परिवार के घर पड़ी। सर्वजीत अपनी पत्नी दर्शना व अपने तीन बच्चों के साथ सो रहा था। तभी अचानक किसी व्यक्ति ने दरवाजा खटखटाया। सोते हुए सर्वजीत ने जैसे ही दरवाजा खोला, तो उसे अचानक एक व्यक्ति ने जोर से धक्का मारा।

देखते ही देखते घर में पांच-छह मुंह पर रूमाल बांधे हथियारबंद्ध युवक घर में घुस गए। एक डकैत ने डंडा सीधे सर्वजीत के सिर पर मारा और उसकी जमकर पिटाई। जिससे वे घायल हो गया। ये घटना देख पत्नी व बच्चे भी नींद से जाग गए। हमलावरों ने बच्चों और दंपत्ति को बैड से बांध दिया। उसके बाद उन्होंने घर में जमकर लूटपाट की।

 घायल सर्वजीत का कहना है कि उसके घर में पच्चीस हजार रुपये कैश, जोकि ोउसने आटो की किश्त के रखे हुए थे, वे भी डकैत लूट कर ले गए। इसके अलावा पत्नी के गहने भी वे लूटकर ले गए। जाते हुए डकैत उन्हे शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर बाहर से कुंडी लगाकर भाग गए। सुबह सात बजे जब सर्वजीत के घर पर एक व्यक्ति पहुंचा, तो उसने दरवाजा खोलकर पीड़ितों को छुड़वाया और पुलिस को सूचना दी।

पूर्व सैनिक के घर दीवार फांदकर घुसे डकैत
इसी गांव में सर्वजीत के घर डकैती करने के बाद डकैत नजदीक ही एक पूर्व फौजी नायब सूबेदार सुरजीत सिंह के घर गए। पूर्व फौजी की बेटी पीड़िता रवींद्र कौर ने बताया कि यहां डकैत घर की छोटी दीवार फांदकर अंदर पहुंचे। आंगन में वे एक कमरे में दाखिल हुए, वहां उसकी मां और उसका भाई सो रहे थे। डकैतों ने डंडों व अन्य हथियारों ने मां और भाई को बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया।

जबकि पिता बतौर सिक्योरिटी गार्ड नाइट ड्यूटी पर गया हुआ था। रवींद्र कौर के अनुसार मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह और उसकी दूसरी बहन जो कि दूसरे कमरे में सो रही थी, वो भी उठ गई और बाहर निकली। तभी डकैतों ने उन्हे भी धर लिया और उनके साथ बदसलूकी करने लगे। डकैतों ने दोनों बहनों पर कैश और गहने कहां रखें हैं, ये बताने का दबाव बनाया। जब दोनों बहने चुपचाप सहमी रही, तो उन्होंने दोनों बहनों के साथ रेप करने की भी धमकी दी। इसी दौरान डकैतों ने दोनों बहनों की भी पिटाई कर दी।

उसके बाद डकैतों को घर को खंगाला और घर में पड़ा नगदी, गहने ले गए। जबकि मोबाइल फोन तोड़ गए। उसके बाद मां, बेटा व बेटियों को भी बंधक बनाकर डकैत फरार हो गए। भागते हुए एक डकैत ने सामने ही दूसरे घर के आंगन में खड़ी साइकिल उठाई और वो भी लेकर भाग गया। इस वारदात को अंजाम देते वक्त डकैत पौना घंटा घर में रहे और वहां पड़ा बिस्कुट और दूध भी पी गए। पुसिल को पीड़ितों ने बताया कि डकैत और पंजाबी और हिंदी मिक्स बोल रहे थे और देखने में सांवलें थे। अधिकतर डकैत निक्कर में थे और नंगे पांव थे।

घरों से साफ किया लाखों का माल
अंबाला कैंट। डकैती के साथ-साथ कैंट में चोरों का भी आतंक रहा। पहली घटना में चोरों ने हाउसिंग बोर्ड कालोनी के मकान नंबर 134 में रहने वाले सत्यपाल के घर चोरी की। उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी सरोज गुप्ता के साथ कुरुक्षेत्र बेटे के पास गए थे। उन्हें पड़ौसी किया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। वापस आने पर जब उन्होंने देखा तो घर से नगदी, जेवर व अन्य कीमती सामान गायब है।

उधर, दूसरी घटना में हाउसिंग बोर्ड कालोनी में ही मकान नंबर 899 में रहने वाले दिनेश चोपड़ा के घर भी चोरी हुई। चोरों ने घर के एक पिछले दरवाजे में सेंध लगाई। उन्होंने झाली तोड़कर दरवाजा खोला और चुपचाप से कमरे में घुसकर वहां पड़ा लैपटॉप उठाकर भाग गए।

तीसरी घटना भी हाउसिंग बोर्ड कालोनी में ही घटी। मकान नंबर 911 में रहने वाली पीड़िता लक्ष्मी देवी ने बताया कि वे अपने बेटे के घर गई हुई थी। जब वे वापस लौटी तो उसने देखा कि घर के पिछली दीवार पर सीढ़ी लगी हुई है। चोर सीढी से अंदर घुस। मगर दरवाजों के लॉक नहीं खोल पाए। इसलिए उन्होंने वहां लगी महंगी टूंटियां ही चुरा ली और फरार हो गए।

चौथी चोरी कैंट के कच्चा बाजार के मकान नंबर 2964 में हुई। पीड़िता कमलेश रानी ने बताया कि उसके मकान की छत एक साइड से कच्ची है और वहां से मिट्टी गिर रही है।

जिस वजह से वे अपने परिवार के साथ पड़ौसियों के घर सोई थी। लेकिन जब वे सुबह उठे तो उसके बेटे ने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर में रखे दस हजार रुपये, दो कुकर, चांदी की चैन, मिक्सी, गुल्लक व अन्य कीमती सामान गायब है। पांचवीं चोरी कैंट के माल रोड स्थित एक बंगले में हुई।

इस कोठी में चोर नगदी, जेवर व अन्य सामान चुरा लेकर ले गए। घरवाले पिछले कई दिनों से बाहर गए हुए थे। रेजीमेंट बाजार पुलिस के अनुसार टीवी, बर्तन व अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए।


मैं मानता हूं कि अंबाला में हुई डकैती, चोरियों की वारदातें पुलिस के बड़ी चुनौती हैं। मगर इन वारदातों को भी अंबाला पुलिस बहुत जल्द हल करेगी और डकैत पुलिस के शिकंजे में होंगे। पुलिस की स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीमें डकैतों के पीछे लग चुकी हैं। बहुत जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

-ओपी सिंह, पुसिल कमिश्नर, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें