फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: होली से पहले ही लंबी दूरी में बढ़ने लगी वेटिंग, 50 के पार आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। होली का पर्व 14 मार्च को मनाया जाएगा। इससे पहले ही लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकटों की बुकिंग बंद हो गई हैं। वहीं वेटिंग टिकट का आंकड़ा भी 50 के पार होने लगा है। जबकि पर्व के आने में अभी 48 दिन का समय बाकी है। ऐसे में दूर-दराज के क्षेत्रों में नौकरी पेशा सहित अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा भीड़भाड़ बिहार, यूपी, मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ जाने वाली ट्रेनों में होगी क्योंकि हरियाणा सहित पंजाब और हिमाचल से हजारों कर संख्या में प्रवासी अपने घरों की तरफ जाते हैं। इसलिए रेलवे ने भी होली को लेकर भीड़भाड़ वाली ट्रेनों का आंकलन शुरु कर दिया है ताकि उसी हिसाब से व्यस्त रेल मार्गाें पर विशेष ट्रेनों का संचालन करके लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।

ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति
होली से एक दिन पहले 13 मार्च को ट्रेन नंबर 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस में वेटिंग टिकट का आंकड़ा 53 तक पहुंच गया है। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस में 46, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस में 48, 12356 अर्चना एक्सप्रेस में 54, 14612 कटरा-गाजीपुर सिटी में 51, 22356 चंडीगढ़-पाटलीपुत्र में 18, 12358 दुर्गियाणा एक्सप्रेस में 70 आरएसी, 13005 हावड़ा मेल में 57, 15652 लोहित एक्सप्रेस 59, 15654 अमरनाथ एक्सप्रेस 81, 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस में 29, 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में 78, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ में 50, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ में 44, 12904 गोल्डन टेंपल मेल में आरएसी 63, 12926 पश्चिम एक्सप्रेस आरएसी 39, 14674 शहीद एक्सप्रेस में आरएसी 46, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल में 47 आरएसी और ट्रेन नंबर 18238 छतीसगढ़ एक्सप्रेस में आरएसी श्रेणी में टिकट का आंकड़ा 76 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


होली के दौरान बेशक लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग बढ़ जाती है। लेकिन यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाता है जोकि भीड़भाड़ वाले मार्गाें पर चलाई जाती हैं। इस बार भी ऐसी ही व्यवस्था रेलवे द्वारा की जाएगी ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें