फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन संचालन शुरू होते ही बढ़ी वेंटिंग, हफ्ते बाद भी नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के कारण छावनी से निकलने वाली लगभग 30 ट्रेनों को अस्थायी तौर पर रद्द किया गया था, जो कि अब धीरे-धीरे दोबारा संचालित हो रही हैं। इसके तहत 21 जून से 4 जुलाई के बीच 22 ट्रेनों का संचालन पुन: शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही रेलयात्रियों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे कन्फर्म टिकट को लेकर भी मारामारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

छावनी जंक्शन से गुजरने वाली सभी लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा से एक-दो दिन पहले मिलने वाली कंफर्म टिकट अब बंद हो गई है। हफ्ते भर बाद का रिजर्वेशन करवाने में भी मुश्किल से ही सीट मिल रही है। चूंकि अभी वेटिंग टिकट के साथ ट्रेन में सफर करने की मनाही है, इसलिए लोग परेशान हो रहे हैं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन यानी आईआरसीटीसी की वेबसाइट के मुताबिक छावनी से जम्मूतवी, हावड़ा, मुंबई, अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर, प्रयागराज, पटना, न्यू जलपाईगुड़ी, जयनगर, नांदेढ़ सहित अन्य सभी रूट की ट्रेनों में वेटिंग टिकटों की संख्या 50 से बढ़कर 100 तक पहुंच गई है। वहीं छावनी से निकलने वाली ट्रेनों में अब पहले की तुलना में भीड़ अधिक हो गई है। लॉकडाउन के दौरान पहले छावनी रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या रोजाना औसतन लगभग 400 से 500 होती थी, जो अब 2 से 3 हजार के बीच पहुंच गई है।
तत्काल टिकट का सहारा
यात्रा से एक दिन पहले तत्काल टिकट बुक किए जाते हैं। एसी क्लास के लिए सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास के लिए सुबह 11 बजे टिकट बुक कर सकते हैं। तत्काल टिकट की संख्या काफी कम होती है। ऐसे में बुकिंग टाइम शुरू होते ही टिकट लेने की मारामारी शुरू हो जाती है। डिमांड अधिक होने की वजह से इसकी बुकिंग भी आसान नहीं है।
विज्ञापन

---------------------
ट्रेन संचालन जारी
रेलवे बोर्ड की हिदायतों अनुसार ट्रेनों का संचालन लगातार किया जा रहा है। कुछ ट्रेनों को पुन: चलाने की तैयारी है। इस संबंध में रेलवे वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर 139 पर जानकारी अपडेट की गई है।
विज्ञापन

--हरि मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें