फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने फिर ली एक व्यक्ति की जान, 10 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 10 नए केस मिले हैं। अब तक जिले में कुल 502 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। अब तक 29967 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 29305 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। इनमें शुक्रवार को डिस्चार्ज किए गए 37 लोगों भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले के कई अस्पतालों में करीब 35 मरीज भर्ती हैं। अभी तक जिले में 4 लाख 48 हजार 333 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 2308 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। इस समय करीब 160 मरीज एक्टिव हैं। रिकवरी आंकड़ा बढ़कर 97.79 फीसदी पर पहुंच चुका है। जिले में अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 397458 सैंपल लिए गए हैं। मृत्यु दर बढ़कर 1.65 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.73 प्रतिशत रह गई है। शुक्रवार को एक दिन की संक्रमण दर 0.38 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें