फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए इंतजार बरकरार, जारी नहीं हुई वरीयता सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आईटीआई में दाखिले के लिए छात्रों का इंतजार सोमवार को जारी रहा। खबर लिखे जाने तक आईटीआई में दाखिले के लिए जारी होने वाली वरीयता सूची जारी नहीं हुई। इस कारण सुबह से लेकर देर रात तक छात्र वरीयता सूची आने का इंतजार करते रहे। वहीं, आईटीआई के शिक्षक भी बार-बार वेबसाइट को देखते रहे मगर, उनका भी इंतजार जारी रहा। उम्मीद जताई जा रही है मंगलवार सुबह तक आईटीआई में दाखिले के लिए वरीयता सूची जारी हो जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिले भर की सभी राजकीय व प्राइवेट आईटीआई की 3 हजार 976 सीट के लिए हजारों आवेदकों द्वारा आवेदन किया था। जिसकी जानकारी छात्रों को सोमवार को मिलनी थी। मगर, अभी देर रात लिस्ट न जारी होने के कारण आवेदकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
बढ़ सकती है दाखिला प्रक्रिया की तारीख
वरीयता सूची जारी होने में देरी होने के कारण अब उम्मीद जताई जा रही है कि छात्रों को दाखिला जमा करवाने में भी अधिक समय दिया जाएगा। अभी मंगलवार को दोबारा से नई दाखिला प्रक्रिया की लिस्ट जारी हो सकती है। जबकि अभी तक जारी लिस्ट के अनुसार पहली काउंसलिंग प्रक्रिया 11 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक जारी रहेगी। 12 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक चयनित अभ्यर्थियों के ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जांच में ठीक पाए जाने वाले चयनित अभ्यर्थियों से 12 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक ऑनलाइन फीस प्राप्त करने के उपरांत उनको सीट दी जानी है।
विज्ञापन

हम सुबह से ही इंतजार कर रहे हैं करीब 9 बजे तक तो वरीयता सूची जारी नहीं हुई। अभी तक सूचना है देर रात वरीयता सूची जारी होगी। मगर छात्र मंगलवार सुबह ही वरीयता सूची में अपना नाम देख सकेंगे। अब छात्रों को दाखिले के लिए अतिरिक्त समय मिलता है या नहीं। यह निदेशालय के नए पत्र के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन

- भूपिंद्र सांगवान, प्राचार्य, आईटीआई अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें