फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिले में 367 पोलिंग बूथों पर मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में नगर निकाय चुनाव का इंतजार खत्म हो गया। जिला के 367 पोलिंग बूथों पर रविवार सुबह मॉक पोल होगा। इसके बाद सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

शहर नगर निगम में मेयर पद पर उपचुनाव होना है। इसी तरह नगर परिषद अंबाला छावनी में 32 वार्ड में पार्षद और अध्यक्ष, बराड़ा में नगरपालिका के 16 वार्ड में पार्षद और अध्यक्ष पद पर चुनाव होंगे। शहर के ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल, छावनी के एसडी कॉलेज से पोलिंग टीम को मतदान मशीन व चुनावी सामग्री देकर रवाना किया। सुबह से ही टीम यहां एकत्रित हो गई। यहां से पोलिंग बूथ के अनुसार टीम को भेजा गया।
इसी कड़ी में जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी अजय सिंह तोमर ने शनिवार को सेक्टर-9 स्थित ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल में बने मतगणना केंद्र व स्ट्रांग रूम का जायजा लेते हुए रिटर्निंग अधिकारी से यहां पर की गई व्यवस्थाओं के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से जो प्रबंध किए हैं, उसकी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की प्रचार-सामग्री नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिले में निकाय चुनाव के तहत 367 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसमें 33 लोकेशन के तहत 97 संवेदनशील बूथ हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की व्यापक व्यवस्था रहेगी। जहां पर संवेदनशील बूथ हैं, वहां पर भी पुलिस के कड़े प्रबंध किए गए हैं। नगरपालिका बराड़ा में 20 बूथ स्थापित किए हैं, जिनके लिए 20 पोलिंग पार्टियां नियुक्त की हैं।
शहर नगर निगम मेयर उपचुनाव
शहर में मतदान के लिए 191 पोलिंग बूथ हैं। शहर में कुल 1 लाख 93 हजार 260 से ज्यादा मतदाता हैं। इसमें 1 लाख 418 पुरुष व 92 हजार 823 महिला मतदाता हैं। अन्य 19 मतदाता हैं।

नगर परिषद अंबाला सदर

नगर परिषद अंबाला सदर में 32 वार्ड हैं। यहां मतदान के लिए 156 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। छावनी में कुल 1 लाख 78 हजार 365 मतदाता हैं। इसमें 92 हजार 382 पुरुष व 85 हजार 975 महिला मतदाता हैं।

नगर पालिका बराड़ा

बराड़ा नगरपालिका में 16 वार्ड हैं। यहां 20 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बराड़ा में कुल 19 हजार 479 मतदाता हैं। इसमें 10 हजार 110 पुरुष और नाै हजार 369 महिला मतदाता हैं। 8 अन्य मतदाता शामिल हैं।
शाम को काउंटर पर जमा होगी पोलिंग सामग्री
रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम दर्शन कुमार ने बताया कि ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल में प्रत्येक काउंटर पर निर्धारित बूथों के तहत पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और चुनावी सामग्री दी गई। जो ईवीएम और चुनाव संबंधी सामग्री मेयर के उपचुनाव के लिए दी गई थी, वह उन्हें इसी काउंटर पर आकर जमा करवानी होंगी। उन्होंने बताया कि 12 मार्च को मतगणना होगी।
मतदान के लिए ये दस्तावेज रहेंगे मान्य
राज्य चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनाव में मतदान के लिए कई पहचान पत्र मतदान के लिए मान्य हैं। इनमें मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड), पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, सर्विस पहचान पत्र (केंद्र, राज्य, पीएसयू, पब्लिक लिमिटेड कंपनी की ओर से जारी), पासबुक (बैंक, पोस्ट ऑफिस की ओर से फोटो सहित जारी), पैन कार्ड, स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की ओर से संबंधित योजना के तहत जारी), मनरेगा जॉब कार्ड, हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड, पेंशन दस्तावेज फोटो सहित, ऑफिशियल पहचान पत्र (सांसद, विधायक, एमएलसी की ओर से जारी), आधार कार्ड व स्वतंत्रता सेनानियों का पहचान पत्र फोटो सहित और अथॉरिटी की ओर से जारी दिव्यांग प्रमाण पत्र फोटो सहित और आर्म्स लाइसेंस फोटो सहित शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता के पास इनमें से कोई भी पहचान पत्र है तो वह मतदान कर सकेगा।
वर्जन
निकाय चुनाव में मतदाता अधिक से अधिक आगे आकर अपने मत का प्रयोग करें। इसके लिए उन्हें स्वीप एक्टीविटी के माध्यम से जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। सभी फैक्ट्री मालिकों, दुकानदारों और अन्य संस्थानों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि कि वह अपने संस्थानों को बंद रखें ताकि उनके यहां काम करने वाले कर्मचारी और अन्य लोग भी अपने मत का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन

अजय सिंह तोमर, जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें