फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भजन-कीर्तन और हवन से मनाया विश्वकर्मा दिवस

विज्ञापन
भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस पर हवन में आहुति डालते श्रद्धालु। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला छावनी स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर एवं धर्मशाला सभा की ओर से भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधिवत पूजा-अर्चना, हवन, ध्वजारोहण और भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान विश्वकर्मा का गुणगान किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से परिवारों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री विश्वकर्मा जी को पवित्र स्नान कराकर वस्त्र अर्पित करने के साथ हुआ। इसके बाद विधि-विधान से पूजन और भव्य हवन संपन्न हुआ। हरियाणा शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त ईश्वर चंद धीमान एवं हुक्मी देवी धीमान ने मुख्य यजमान के रूप में हवन में आहुतियां डालीं। मुख्य अतिथि हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त एसपी फूल कुमार ने ध्वजारोहण कर झंडा पूजन की रस्म अदा की।
विज्ञापन

इस दौरान जगाधरी से आए अनुज धीमान एंड पार्टी ने भजनों का सुमधुर संकीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया। पंडित सुशील डिमरी के सानिध्य में सामूहिक विश्वकर्मा चालीसा पाठ, आरती और अरदास की गई। मंच संचालन सभा के महासचिव सुनील धीमान ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में सभा के प्रधान रविंद्र धीमान जगदेव, चेयरमैन मेवा राम धीमान, कोषाध्यक्ष राकेश धीमान, मुख्य सलाहकार सतीश धीमान, वरिष्ठ उपप्रधान राकेश धीमान, कार्यकारी प्रधान राजेश धीमान, उपप्रधान जयचंद धीमान, जसवीर धीमान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें