फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आतिशबाजी और पराली के धुएं से दमघोंटू हुई अंबाला की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दीपावली पर हुई आतिशबाजी और आसपास के क्षेत्रों में पराली जलाने की घटनाओं ने अंबाला की हवा को फिर से प्रदूषित कर दिया है। हवा की गति धीमी होने और वातावरण में धुंध छाने से प्रदूषक कण जमीन के करीब जमा हो रहे हैं। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 289 पर पहुंच गया, जो खराब श्रेणी में आता है।
प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी, सूखी खांसी और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस व हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बीते पांच दिनों में अंबाला की वायु गुणवत्ता में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 6 नवंबर को एक्यूआई 271 और 7 नवंबर को 270 दर्ज किया गया। दीपावली के दिन 8 नवंबर को यह बढ़कर 300 पर पहुंच गया, जो बहुत खराब श्रेणी में रहा। इसके बाद 9 नवंबर को हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ और एक्यूआई 189 के मध्यम स्तर पर आ गया। हालांकि, मंगलवार 10 नवंबर को प्रदूषण फिर बढ़ गया और एक्यूआई 289 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने किया अलर्ट, बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बढ़ा
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सांस संबंधी बीमारियों, सूखी खांसी, सीने में जकड़न और आंखों में लालिमा के मरीजों की संख्या में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखी जा रही है। नागरिक अस्पताल के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. अमन सैनी ने बताया कि एक्यूआई का स्तर 200 से ऊपर पहुंचना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। इस मौसम में अस्थमा, सीओपीडी और हृदय रोगियों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि सुबह और देर शाम सैर करने से बचें। बाहर निकलते समय एन-95 या उच्च गुणवत्ता वाला मास्क पहनें। सुबह पार्क में दौड़ने और भारी व्यायाम से परहेज करें। पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें तथा घर के अंदर की हवा को साफ रखने के उपाय करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें