फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में विशाल ने जीता स्वर्ण व रजत पदक

विज्ञापन
अंबाला छावनी के बैडमिंटन हाल में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान विशाल प्रशांत चौधरी  को सम्मानित क - फोटो : Archive
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बलिदानी लेफ्टिनेंट मुकेश आनंद मेमोरियल बैडमिंटन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 8 से 10 अगस्त तक आयोजित ओपन बैडमिंटन डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए आईएएस अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहरावत मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में विशाल प्रशांत चौधरी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए डबल्स में स्वर्ण पदक और सिंगल्स में रजत पदक अपने नाम किया। साथ ही, उन्होंने अंडर-19 कैटेगरी के सेमी-फाइनल तक का सफर तय किया और अंडर-17 व अंडर-19 दोनों श्रेणियों में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की की। उनके साथी खिलाड़ी हरगुन सिंह ने भी डबल्स में रजत पदक जीतकर स्कूल की कामयाबी में अहम योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें